देहरादून। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद घमासान मचा हुआ है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी ने 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का इस्तीफा मांगा है।
गौरतलब है पांच राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे हैं। उसे किसी भी राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला। साथ ही पंजाब में उसने अपनी सरकार भी खो दी।