बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। बेटी के जन्म की खबर उन्होंने खुद ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पिता बन गए हैं। बेटी के जन्म की खबर उन्होंने खुद ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने खुद ट्विटर पर बेटी के जन्म की घोषणा की। तेजस्वी यादव ने बेटी को गोद में लिए हुए अपनी एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।’
ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। pic.twitter.com/UCikoi3RkM
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 27, 2023
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी तेजस्वी यादव को पिता बनने पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, “नवरात्र के पावन दिनों में माता रानी के इस आशीर्वाद के लिए आपको और आपके पूरे परिवार तेजस्वी जी को बहुत-बहुत बधाई। बिटिया रानी को ढेर सारा दुलार और आशीर्वाद, भगवान आपके परिवार को हमेशा खुश रखे। आपको बता दें कि हाल ही में सीबीआई की एक टीम तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित घर पहुंची थी. तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मेरी गर्भवती भाभी को भी परेशान किया जा रहा है.