चीन में चावल में सांप मिलाकर एक खास तरह की शराब तैयार की जाती है, जिसे दर्द निवारक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस खास तरह की शराब ईसा पूर्व से बनाई जा रही है। इसमें जिंदा या मुर्दा सांप को चावल या अन्य अनाज की शराब के जार में डालकर महीनों के लिए छोड़ दिया जाता है। पारंपरिक चीनी चिकित्सा में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया गया है। इसे स्नेक वाइन कहा जाता है। इसे चीनी भाषा में पिनयिन और वियतनामी भाषा में खमेर कहते हैं। यह एक मादक पेय है। इसे राइस वाइन या ग्रेन वाइन में पूरे सांपों को मिलाकर बनाया जाता है। यह पेय पहली बार 1200 ईसा पूर्व में पश्चिमी झोउ राजवंश के दौरान बनाया गया था। उसके बाद यह चीन में लोकप्रिय हो गया। मुख्य रूप से इस शराब को चिकित्सकीय रूप से काफी उपयोगी माना जाता है। चीन के अलावा, यह उत्तर कोरिया, वियतनाम, ओकिनावा (जापान), लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और पूरे दक्षिणपूर्व एशिया में बना है। इसे कीड़े के काटने और गठिया के इलाज के रूप में बाजारों में बेचा जाता है। कई अन्य देशों में भी पुराने समय में इसे बनाने का रिवाज रहा है। इसके अलावा कुष्ठ रोग, अधिक पसीना आना, बालों का झड़ना, रूखी त्वचा और कई अन्य बीमारियों के इलाज में इसे पारंपरिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे टॉनिक माना गया है।
कंबोडिया, चीन, जापान, कोरिया, लाओस, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों में सड़क के किनारे स्टालों पर आम तौर पर सांप की शराब का प्रदर्शन देखा जाता है। इसे एक बोतल में सांप को रखकर चावल या गेहूं की शराब में डालकर बनाया जाता है। इसमें अल्कोहल और फॉर्मलडिहाइड भी मिलाया जाता है। सांप वियतनामी संस्कृति में गर्मजोशी और मर्दानगी का प्रतीक है। स्नेक वाइन भी वहां बहुत लोकप्रिय है, जिसका उपयोग एक शक्तिशाली कामोद्दीपक के रूप में किया जाता है। जब कोई विदेशी चीन और हांगकांग आता है तो उसे जरूर दिखाया जाता है। हालांकि अब बहुत कम लोग हैं जो स्नेक वाइन ट्राई करते हैं। इसे राइस वाइन या किसी अन्य प्रकार की अनाज शराब के एक जार के अंदर, जीवित या मृत, पूरे सांप को रखकर तैयार किया जाता है। कई महीनों तक इसे ऐसे ही बंद रखा जाता है।
आधुनिक अध्ययनों से पता चला है कि स्नेक वाइन में एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और सूजन-रोधी गुण होते हैं। जिससे पता चलता है कि यह वास्तव में कुछ बीमारियों के लिए अच्छा हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इसे पीना सेफ है तो इसका जवाब होगा- हां। राइस वाइन में मौजूद इथेनॉल सांप के जहर को बेअसर कर देता है। स्नेक वाइन आमतौर पर चीन के बाजारों और पारंपरिक स्नेक रेस्तरां में पाई जाती है। लेकिन स्नेक वाइन के साथ-साथ अब ये चेतावनी भी दी जा रही है कि इसे पीना खतरनाक हो सकता है. इसे से-वोंग के नाम से जाना जाता है। वैसे तो चीन में सांपों को खाने का पुराना रिवाज रहा है।