शुक्रवार को करें ये काम मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न, जमकर बरसेगा धन
Thu, 8 Apr 2021

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। इससे घर में समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति की तरक्की होती है। अगर इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाए तो दोगुना लाभ मिल सकता है। तो कौन से है वो तरीके आइए जानते हैं।
1. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन देवी मां को लाल पुष्प चढ़ाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
2. शुक्रवार के दिन घर से बाहर निकलते समय एक चम्मच दही खाकर जाएं। इससे आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा। साथ ही आपको कार्य में सफलता मिलेगी।
3. जो लोग धनवान बनना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के चरणों में पांच पीली कौड़ियां चढ़ानी चाहिए। अब पूजन के बाद इन्हें लाल रेशमी कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख देना चाहिए। इससे धन की वृद्धि होगी।
4. मुसीबतों से बचने के लिए आज के दिन काली चीटियों को चीनी या आटा खिलाना भी अच्छा रहता है। इससे परेशानियों से बचाव होता है।
5 .मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करना अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
6. संतान प्राप्ति में आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन देवी मां के गजलक्ष्मी स्वरूप की उपासना करना अच्छा होता है। इससे देवी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।
7. आज के दिन देवी मां को खीर का भोग लगाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होंगी। देवी मां की कृपा से आपके धनवान बनने की भी संभावना रहेगी।
8. अगर पति-पत्नी में नहीं बनती है। तो उन्हें आज के दिन अपने बेडरूम में सफेद रंग के पक्षियों की फोटो लगानी चाहिए। ध्यान रहें कि ये पक्षी जोड़े में हो। इससे संबंध बेहतर होंगे।