भाग्य और धन का हाल बताते गाल, जानिए कैसे?

अब से आइने में अपने गालों को जरा गौर से देखिएगा आप खुद जान जाएंगे अपने भाग्य और धन का हाल। समुद्रशास्त्र के अनुसार जाने क्या कहते है आपके गाल......
◾ जिन स्त्री पुरूषों के गाल भरे और उभरे हुए होते हैं वह सौभाग्यशाली होते हैं। आमतौर पर यह खुश रहते हैं और जीवन सुखमय होता है।
◾ जिन स्त्री या पुरूष के गाल के ऊपरी भाग उभार लिए होता हैं वह महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे व्यक्तियों में प्रबंधन और नेतृत्व की अच्छी क्षमता होती है।
◾ जिनके गाल गोल, गुलाबीपन लिए हुए और उभरे हुए होते हैं वह भाग्यशाली व्यक्ति होते हैं। यह कम प्रयास में ही बड़ी सफलता हासिल करते हुए जीवन में आगे बढ़ते हैं।
◾ फूले हुए गालों वाले स्त्री पुरूष धनवान होते हैं।
◾ जिनके गाल चौड़े होते हैं वह अपने काम में कुशल होते हैं।
◾ जिन पुरूषों के गाल पर लाल तिल होता है वह सौभाग्यशाली होते हैं।
◾ पुरूषों के गाल पर काले तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता। जबकि स्त्रियों के लिए यह शुभ चिन्ह माना जाता है।
◾ पुष्ट और भरे भरे गालों वाले सुख और आराम से जीवन जीने वाले होते हैं।
◾ गालों में डिंपल यानी गड्डा पड़ना अच्छा माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भौतिक सुख साधनों का सुख पाने वाले और रोमांटिक होते हैं। लेकिन इनमें एक कमी यह होती है कि भरोसेमंद नहीं होते।
◾ जिनके गाल बैठे हुए होते हैं उन्हें पारिवारिक सुख कम मिलता है। जबकि गाल धंसा हुआ होना भाग्य के सहयोग में कमी दर्शाता है।
देश, विदेश, बिज़नेस, मनोरंजन और ऐसी सभी ख़बरों से जुड़े रहने के लिए हमारी ऐन्ड्रॉइड ऐप डाउनलोड करें - Bebak Post की App डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें