दुनिया का वो अनोखा देश, जहां महिलाएं और पुरुष पहनते हैं एक जैसे कपड़े
Fri, 2 Apr 2021

आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल बदल गई है। लोग समय के साथ साथ अपने अंदर बदलाव ला रहे है। रहने खाने पहने के तरीके बदल रहे है। अब ज्यादातर लोग कई तरह के अलग अलग कपड़े पहनते है। अब महिलाएं भी पुरूषों जैसे कपड़े पहन रही है।
वहीं दुनिया में कई ऐसे देश है जो अपनी अलग अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते है।आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है जहां के कायदे कानून और लोगों के रहने के तरीके काफी अलग है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे है मेडागास्कर की।
बता दें कि इस देश का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है। ये अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास इंडियन ओशियन में एक द्वीपीय देश है। इस देश की सबसे खास बात है कि यहां पर हर नागरिक चाहे वो बच्चा हो या बुजुर्ग सब एक जैसे ही कपड़ों का धारण करते है।
इस एक तरह की पोशाक को स्थानिय भाषा में लाम्बा के नाम से जाना जाता है। जब भी किसी की मौत होती है तो इसी कपड़े को कफन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इस देश को रेड़ आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां पर सिर्फ लाल मिट्टी ही है।
प्राकृतिक रूप से धनी होने के बावजूद भी मेडागास्कर अफ्रीका के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां के लोग मालागासी और फ्रेंच भाषाएं बोलते हैं। यहां ऐसी कई औषधीय पौधों की प्रजातियां हैं, जिसे हर्बल उपचार में इस्तेमाल किया जाता है।



