
मुंबई। नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह से जुड़ी एक खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक नामी होटल में रोहनप्रीत सिंह की एपल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई है। होटल रूम से अपना सामाना गायब देख कर उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
Advertisement
शुक्रवार रात नेहा कक्कड़ के पति और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह मंडी के एक होटल में रुके हुए थे। रातभर होटल में आराम करने के बाद सुबह जब उनकी नजर टेबल पर पड़ी, तो वहां से उनका फोन और अंगूठी दोनों गायब थी।
कहा जा रहा है कि मामले में पुलिस होटल स्टाफ और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये जा रहे हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पूरे मामले की पुष्टि की है। इसके साथ ही ये भी कहा है कि केस को लेकर होटल स्टाफ से पूछताछ जारी है।
पढ़ें- करण जौहर ने रिलीज किया The Archies का पोस्टर, सुहाना खान और खुशी कपूर के साथ दिखे यह STARKIDS