एक वर्ष में चार नवरात्रि आते हैं। दो रहस्य और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है। इस साल नवरात्रि 22 मार्च 2023 दिन बुधवार से शुरू हो रही है। इससे एक दिन पहले 21 मार्च 2023 से पंचक शुरू हो जाएगा। चैत्र नवरात्रि का समापन 30 मार्च को होगा और इसी दिन राम नवमी भी मनाई जाएगी।
चैत्र नवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त
प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 को रात 10:52 बजे से शुरू होकर 22 मार्च 2023 को रात 8:20 बजे समाप्त होगी।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
घटस्थापना मुहूर्त 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को सुबह 06:23 से 07:32 बजे तक रहेगा। घटस्थापना शुभ मुहूर्त की अवधि 01 घंटे 09 मिनट है।
नवरात्रि- नौ दिन की तिथियां
22 मार्च- मां शैलपुत्री
23 मार्च- मां ब्रह्मचारिणी
24 मार्च- मां चंद्रघंटा
25 मार्च- मां कुष्माना
26 मार्च- मां स्कंदमाता
27 मार्च- मां कात्यायनी
28 मार्च- मां कालरात्रि
29 मार्च- मां महागौरी
30 मार्च- मां सिद्धिदात्री
मां दुर्गा की सवारी
इस बार चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा नाव से आगमन होगा।। मां दुर्गा का आना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मां दुर्गा अपने भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करते हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं।