रणबीर कपूर इस समय काफी सुर्खियों में हैं। रणबीर कपूर अब लगातार कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। कई प्रोजेक्ट्स पर रणबीर काम भी कर रहे हैं। फिलहाल उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी सुर्खियों में है जिसका ट्रेलर भी सामने आ चुका है। वहीं रणबीर रश्मिका के साथ एनिमल में भी नज़र आने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही रणबीर बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं।
इस समय रणबीर की फिल्म शमशेरा काफी चर्चाओं में है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर भी लीक हो गया था लेकिन अब इस फिल्म के पोस्टर को आधिकारिक तौर पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस पोस्टर में रणबीर का लुक काफी दमदार नज़र आ रहा है। शमशेरा के लुक में रणबीर काफी अलग नज़र आ रहे हैं। वहीं उनका लुक भी डकैत जैसा नज़र आ रहा है।
जानकारी के अनुसार फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। दर्शकों को भी इस फिल्म का इंतज़ार हो रहा है। रणबीर पहली बार कुछ इस तरह का किरदार निभा रहे हैं। इसलिए दर्शक भी उन्हें देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। वहीं फिल्म की कहानी भी काफी बेहतरीन बताई जा रही है। इस फिल्म में एक बच्चे को एक दबंग कैद कर लेता है।
इसके बाद ये बच्चा पहले गुलाम बनता है लेकिन बाद में यही अपने कबीले का लीडर बन जाता है और अपने कबीले की आजादी की लड़ाई भी लड़ता है। ये कोई और नहीं बल्कि शमशेरा ही है। ये किरदार रणबीर ही निभाएंगे। वहीं संजय दत्त विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। इसी के साथ साथ अनुपम खेर की फिल्म द सिग्नेचर का फ़र्स्ट लुक भी सामने आ चुका है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
इस पोस्टर में अनुपम काफी बुजुर्ग और उदास नज़र आ रहे हैं। पोस्टर में अनुपम सड़क किनारे खड़े हुए हैं। ये फिल्म अनुपम की 525वीं फिल्म है। जानकारी की अनुसार इस फिल्म में अनुपम एक लोवर मिडिल क्लास व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी लखनऊ में की जा रही है।