Advertisement
अयोध्या, अमृत विचार। थाना कैंट क्षेत्र के मीरनघाट में पुलिस चौकी के पास आखिरकार तेंदुआ ट्रैप कैमरे में कैद ही हो गया। कैमरे में साफ-साफ तेंदुआ जाते हुए दिखाई दिया है। इधर तेंदुए की पुष्टि होते ही वन विभाग में भी हड़कम्प मच गया है। विभाग ने टीम को और सख्ती से पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। डीएफओ शीतांशु पांडेय ने बताया की टीम लगातार तेंदुए की तलाश में जुटी है। जल्द ही वह पकड़ में आ जायेगा।
Advertisement
पिछले 10 दिन से छावनी क्षेत्र में तेंदुए के आने की खबरें आ रही थीं। तेंदुए के पदचिह्न मिलने के बाद भी विभाग मानने को तैयार नहीं था। वह पदचिह्न को किसी हिंसक जानकर का बता रहा था। हालांकि विभाग ने छावनी क्षेत्र में 24 घंटे पेट्रोलिंग के लिए निर्देश दिए थे। साथ ही तीन जगह पर पिंजड़े भी लगा दिए थे। इसके बाद भी तेंदुए का पता नहीं लग सका था। इसके बाद वन विभाग ने 10 ट्रैप कैमरे छावनी क्षेत्र में लगा दिए। गुरुवार की रात तेंदुआ मीरनघाट पुलिस चौकी के पास घूमता ट्रैप कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद विभाग ने टीम को अलर्ट कर दिया है।
Advertisement
यह भी पढ़ें –हरदोई : 500 रुपये के लेनदेन में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, वायरल वीडियो से सबूत जुटा रही पुलिस
Advertisement