Advertisement
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को शंका जाहिर करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है।
Advertisement
समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है। कासगंज में पिछले समय तिरंगा यात्रा में दंगा हुआ था। कासगंज में भाजपा ने कासगंज में भाजपा ने ही हिन्दू-मुसलमान के नाम पर दंगा कराया था। भाजपा ने हमेशा पिछड़ो, दलितों और खासकर मुसलमान भाइयों को धोखा देने का काम किया है। भाजपा बांटने की राजनीति करती है। समाजवादी सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी।
Advertisement
यह भी पढ़ें –बरेली: जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण
Advertisement