नई दिल्ली | Draupadi Murmu PM Modi : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देशभऱ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं. ऐसे में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की. राजधानी दिल्ली स्थित पीएम आवास में श्रीमती मुर्मू की मुलाकात प्रधानमंत्री से हुई. प्रधानमंत्री ने गुरूवार को एक ट्वीट संदेश में कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात हुई. उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने का समाज के सभी वर्गों ने स्वागत किया है. जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के बारे में उनका दृष्टिकोण असाधारण है.
Met Smt. Droupadi Murmu Ji. Her Presidential nomination has been appreciated across India by all sections of society. Her understanding of grassroots problems and vision for India’s development is outstanding. pic.twitter.com/4WB2LO6pu9
— Narendra Modi (@narendramodi) June 23, 2022
भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत
Draupadi Murmu PM Modi : इससे पहले यहां पहुंचने पर श्रीमती मुर्मू का हवाई अड्डे पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने भव्य स्वागत किया. बताया जा रहा है कि मुर्मू का नाम आने के बाद से उनकी सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है. उनके खुद के रिश्तेदारों को भी उनसे मिलने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मुंर्मू मूल रूप से ओडिसा की रहने वाली हैं और झारखंड में 5 साल तक अपने पद पर रहने वाली पहली राज्यपाल भी रह चुकी हैं.
इसे भी पढें- स्ट्रेपलेस वन पीस बॉडीकॉन में Kiara Advani दिखी हॉटनेस क्वीन
पीएम मोदी की उपस्थिति में करेंगी नामांकन
Draupadi Murmu PM Modi : मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रबंधन टीम के समन्वयक केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुण्डा, केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा महासचिव तरुण चुघ के साथ राजधानी आयी थी. सूत्रों के अनुसार श्रीमती मुर्मू शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. बता दें कि मुर्मू का जीतना लगभग तय माना जा रहा है और भाजपा उन्हें भावी राष्ट्रपति के तौर पर ही पेश कर रही है.
इसे भी पढें-रेड बैकलेस शिमरी ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने बढ़ाई दिल की धड़कनें