Advertisement
आगरा। जनपद की एक कोरियर कंपनी में हुई डकैती मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 40 लाख की डकैती में अब तक मुख्य आरोपित समेत 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। अभियुक्तों के पास से पुलिस को लगभग 19 लाख रुपये मिले है। शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है।
Advertisement
रावतपाड़ा के तिवारी गली स्थित एनएम कोरियर कंपनी में बीती 22 जुलाई को सात बदमाशों ने डकैती की थी। पुलिस ने चार मुख्य अभियुक्तों और उनके साथियों को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक और आरोपित ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को रावतपाड़ा के तिवारी गली स्थित एनएम कोरियर कंपनी में डकैतों ने डाका डाला था। इन डकैतों की पहचान दीपक, सागर, पवन, देवा, हरिओम, रानू, संदीप के रुप में की गयी थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार इन डकैतों को पकड़ने का प्रयासरत है। इस डकैती में कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी आकाश की भागीदारी का भी पता चला था।
यह भी पढ़ें:-आगरा: बदमाशों ने कोरियर कंपनी पर बोला धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर की 40 लाख की लूट
Advertisement