[ad_1]
Advertisement
बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन शुक्रवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बर्मिंघम स्टेडियम में सुरक्षा अधिकारियों ने सिक्युरिटी अलर्ट जारी किया है। यहां रेसलिंग वेन्यू खाली करा लिया गया है। इस दौरान भारतीय रेसलर भी मौजूद थे। सुरक्षा में क्या खामी है, अभी यह सामने नहीं आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब कुश्ती के फाइनल मुकाबले भी देरी से होंगे। पहले दौर में भारत के बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने जीत हासिल की। दोनों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
Advertisement
Advertisement
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने ट्वीट कर कहा, हम सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए खेलों को रोक रहे हैं। अनुमति मिलने के बाद फिर से खेले शुरू होंगे।
सिंधु पर भारतीयों की नजर, हॉकी टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी
भारतीयों की नजर पीवी सिंधु पर भी होगी। जो शाम 6:10 बजे प्री क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। रात 12:25 बजे भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स के राउंड-32 के मैच में मालदीव की फातिमा नबा को 21 – 4, 21 – 11 से हराया। वे प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। वह आज राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में हुसिना कोबुगाबे के खिलाफ शाम में उतरेंगी।
ये भी पढ़ें : CWG 2022 : भाविना पटेल का पैरा टेबल टेनिस में मेडल पक्का, बजरंग-दीपक ने भी अपना मुकाबला जीता
Advertisement
[ad_2]
Source link