
कानपुर। कानपुर के प्रभारी पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने सौ दिनों में 3.26 लाख टन भूसा रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की गोशालाओं में रहने वाली 6.66 गोवंश को भूसा की कमी नहीं होगी। उन्होंने सड़क पर घूम रही करीब तीन लाख गोवंश हैं जिन्हें गोशाला में रखने को अभियान चलाया जाएगा। अब किसी ने अपनी गायों को सड़क पर छोड़ा तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।
Advertisement
उन्होंने सरकिट हाउस में प्रेसवार्ता में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी जमीन खिसक चुकी है। रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर लोकसभा उपचुनाव इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पराग दूध को जल्द ही मार्केट में लाया जाएगा। कानपुर, बरेली, बनारस, गोरखपुर और अयोध्या में जल्द ही डेयरी प्लांट शुरू होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों पर करीब 3 लाख गोवंश घूम रहा है। इनको भी गोशालाओं में भेजने का कार्य दिसंबर-2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। दिसंबर के बाद गोवंश को सड़कों पर छोड़ने वाले भी जेल भेजे जाएंगे। गोवंश की टैगिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर करीब 8 करोड़ रुपए से बड़ी गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-बरेली: प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक