Advertisement
सोहावल/अयोध्या। सोहावल विकास खंड क्षेत्र इस्माईल नगर सिंहोरा प्रधान पद के चुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना में पूर्व प्रधान स्व
सहदेव यादव की पत्नी पुष्पलता ने 566 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी आशा तिवारी से 41 मतों से हराया। पति के निधन से रिक्त सीट पर वे प्रधान पद का चुनाव जीती।
Advertisement
मालूम हो कि बीते चुनाव में स्व सहदेव यादव ने इसी प्रतिद्वन्द्वी से 22 मतों से विजई हुए थे। फरवरी में हृदयाघात से निधन होने के बाद खाली हुए पद पर दयावती तिवारी को कार्यवाहक ग्राम प्रधान का पद भार मिलने के बाद पंचायत सदस्यों सहित गुरुवार को उपचुनाव हुआ था। उप चुनाव मतदान में कुल 1217 मत दाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
Advertisement
विकास खंड कार्यालय पर हुई मतगणना में पुष्पलता यादव को 566 और मुख्य प्रतिद्वन्द्वी आशा तिवारी को 525 मत मिले। पति के निधन की सहानुभूति ने उनकी पत्नी को विजयश्री दिलाई। पुष्पलता यादव की जीत पर पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने खुशी जताई है। वहीं परिवार वालों ने जीत पर मिष्ठान्न वितरण किया।
यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: उपचुनाव में विकास यादव चुने गये सिंघनी के प्रधान
Advertisement