Advertisement
पीलीभीत, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सशस्त्र सीमा बल 49वीं वाहिनी की ओर से हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में देश की शान तिरंगा झंडे के साथ एसएसबी के महिला पुरुष जवान वाहनों पर सवार हुए और रैली निकाली। जहां देशप्रेम का एक अद्भुत नजारा दिखाई दिया।
Advertisement
पीलीभीत में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सशस्त्र सीमा बल 49वीं वाहिनी की ओर से हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/DtEIyfc3rr
Advertisement
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) August 6, 2022
पीलीभीत में ललौरीखेड़ा कार्यालय से शनिवार को निकाली गई रैली को कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ललौरीखेड़ा कार्यालय से शुरू होकर रैली, जेएमबी तिराहा, टाईगर तिराहा, बांसुरी चौराहा, नौगवां चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, सुनगढ़ी थाना गेट, मेन बाजार, रेलवे स्टेशन रोड, नावल्टी चौराहा, खकरा चौकी, नकटादाना चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के जरिए आम जनता को तिरंगे के महत्व की जानकारी देने के साथ ही राष्ट्रीयता का भाव रखने का संदेश दिया। राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन गूंजती रही और भारत माता के जय के उद्घोष लगाए। कमांडेंट ने बताया कि आजादी हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने के लिए लोगां को जागरूक करना है।
ये भी पढ़ें : पीलीभीत: दूसरे दिन भी जारी फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार, किया प्रदर्शन, देखें Video
Advertisement